author

नाहन में 29 साल बाद तापमान 40 डिग्री, इस दिन से प्रदेश में बारिश के आसार

हिमाचल में सोमवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच अधिकांश क्षेत्रों में चिलचिलाती गर्मी रही। नाहन में 29 साल बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 1995 में यहां का अधिकतम पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। शिमला में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा। इससे पहले 2014 में 31.4 था। सुंदरनगर […]

शिमला में दृष्टि बाधित संघ का धरना, पुलिस के साथ धक्का मुक्की

शिमला में राज्य सचिवालय के समीप मंगलवार सुबह दृष्टि बाधित संघ ने धरना दिया। सचिवालय से कुछ दूरी पर सड़क पर बैठकर संघ के सदस्यों ने चक्का जाम करने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। दृष्टि बाधित संघ बैकलॉग की भर्तियां ना होने से गुस्साया हुआ है। संघ […]

एनआरआई दंपती से हुई मारपीट का कंगना के थप्पड़ प्रकरण से नहीं है कोई संबंध, पुलिस ने जारी किया बयान

हिमाचल प्रदेश में एनआरआई दंपती से हुई मारपीट का मंडी लोकसभा से सांसद कंगना रनौत के थप्पड़ कांड से कोई संबंध नहीं है। हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशालय की ओर से कहा कि इन घटनाओं को सोशल मीडिया में तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के स्थानीय लोगों का व्यवहार […]

बारालाचा पहुंच रहे पर्यटक, बर्फबारी का ले रहे आनंद

मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। वहीं, पहाड़ों में जाकर पर्यटक बर्फ से खेल रहे हैं। बारालाचा दर्रे पर बर्फ जमी हुई है ऐसे में पर्यटक यहां आकर आनंदित हो रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री चल रहा है। मैदानी राज्यों […]

 भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज और कांग्रेस के सतपाल रायजादा ने दाखिल किया नामांकन पत्र

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया चाैथे दिन भी जारी है। शुक्रवार को कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डाॅ. राजीव भारद्वाज ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके दाैरान डाॅ. राजीव भारद्वाज ने जनसभा की। इस दाैरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, सांसद किशन कपूर, पूर्व मंत्री […]

 मंडी-कांगड़ा सीमा पर बनी पन विद्युत परियोजना की सुरंग में रिसाव , मुल्थान में बाढ़ जैसे हालात

हिमाचल प्रदेश के मंडी-कांगड़ा सीमा पर स्थित 25 मेगावाट पन विद्युत परियोजना की एचआरडी टनल में पानी के रिसाव से मुल्थान गांव और बाजार में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। क्षेत्र में भारी नुकसान की सूचना है। रिहायशी इलाकों और किसानों की उपजाऊ भूमि को पानी के तेज बहाव से क्षति हुई है। […]

आधी रात को मंडी के परौल गांव में रहस्यमयी धमाके से सहमे लोग, मकान क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बालू क्षेत्र के पराैल गांव में आधी रात को जोरदार रहस्यमयी धमाका हुआ। इससे पूरे गांव में दहशत का माहाैल पैदा हो गया। यह धमाका रात करीब 2:20 बजे गांव के परमदेवी पुत्र बृज के मकान में हुआ। इससे रसोईघर पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रसोईघर में रखा सारा मकान […]

सिरमौर में सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर खाई में गिरने से दो की मौत, 17 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मंगलवार को पुलिस थाना शिलाई तहत बोबरी-बश्वा सड़क पर  एक बोलेरो कैंपर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हुए हैं। हादसे के समय गाड़ी में 19 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही […]