ग्रीष्मोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में दलेर मेहंदी के गानों पर जमकर नाचे लोग

author
0 minutes, 0 seconds Read

अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर पंजाबी भांगड़े पर शिमलावासी जमकर थिरके। दलेर मेहंदी ने रिज मैदान पर खइके पान बना रस वाला और इश्क तेरा तड़पाओ गाना भी गाया। दिलेर मेहंदी रात 10:30 बजे स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने 12 बजे तक गाने गाकर लोगों का दिल जीता। इसके अलावा उन्होंने तारा…रारा, छुई मुई….सहित कई गाने गाए। आखिरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मोत्सव 2024 की स्मारिका का विमोचन भी किया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मुख्य अतिथि स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट किए।

ग्रीष्मोत्सव में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का आयोजन भी किया गया। इसमें बाल आश्रम टूटीकंडी, बाल आश्रम मशोबरा के छात्र-छात्राओं ने भी प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों ने भी फिल्मी गीतों पर श्रोताओं से जमकर वाहवाही बटोरी। इस मौके पर पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, कमांडर आरट्रैक लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, जनरल ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस कुशवाह, विधायक विनोद कुमार, रीना कश्यप, महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, एचपीआईडीसी के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, एसपी संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, एमसी आयुक्त भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा और सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *