हिमाचल में हजारों ने किया योगाभ्यास, शिमला के रिज पर हुआ मुख्य कार्यक्रम, देखें तस्वीरें

author
0 minutes, 0 seconds Read

विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में बड़ी संख्या में कार्यक्रम हुए। प्रदेश आयुष विभाग की ओर से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शिमला के रिज मैदान पर किया गया। रिज पर करीब एक हजार लोगों से योगाभ्यास किया। आयुष विभाग के निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि रिज मैदान पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा विभिन्न संस्थाएं अलग-अलग स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में भी योगासन और प्राणायाम करवाया गया। उधर, भाजपा ने भी मंडल स्तर पर विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रम रखे गए। इस दौरान लोगों ने विभिन्न योगासन किए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *