आधी रात को मंडी के परौल गांव में रहस्यमयी धमाके से सहमे लोग, मकान क्षतिग्रस्त

author
0 minutes, 0 seconds Read

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बालू क्षेत्र के पराैल गांव में आधी रात को जोरदार रहस्यमयी धमाका हुआ। इससे पूरे गांव में दहशत का माहाैल पैदा हो गया। यह धमाका रात करीब 2:20 बजे गांव के परमदेवी पुत्र बृज के मकान में हुआ। इससे रसोईघर पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रसोईघर में रखा सारा मकान भी राख हो गया। जबकि एलपीजी सिलिंडर पूरी तरह सुरक्षित है। रसाईघर से सटे स्लेटपोश मकान को भी क्षति पहुंची है।

धमाका इतना जोरदार था कि रसोईघर के भीतर सबकुछ राख हो गया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह धमाका किस वजह से हुआ। आधी रात को धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग तुरंत माैके पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही कि बिजली गिरने से यह धमाका हुआ होगा। वहीं, प्रभावित परिवार से प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *