मैदानी जिलों में घने कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, 12 बजे तक नहीं निकल रही धूप; येलो अलर्ट जारी

0 minutes, 0 seconds Read

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में शीतलहर चल रही है। साथ ही कोहरा भी छाया है। घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कई जिलों में दिन के 12 बजे तक भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे हैं।
 

प्रदेश के मैदानी जिलों में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा। कांगड़ा और ऊना के कई क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर और सोलन के कई क्षेत्रों में रविवार को भी घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिली। शुक्रवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 26 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम पारा चढ़ने के आसार हैं। कई जिलों में दिन के 12 बजे तक भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *